Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

पत्नी की बेरुखी नहीं झेल पाया शख्स, कर ली जीवनलीला समाप्त

1,564
Below feature image Mobile 320X100

तिसरी : थाना इलाके में पत्नी की बेरूखी से क्षुब्ध एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक थाना इलाके के चिलगिली निवासी गंदौरी लाल का 32 वर्षीय पुत्र बिनोद बरनवाल था।

12 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, नहीं था कोई संतान

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिनोद बरनवाल की शादी 12 पहले हुई थी। उसे कोई संतान नहीं था। किराना दुकान में काम करके वह अपना जीविकोपार्जन किया करता था।

5 महीने पहले छोड़ कर चली गई पत्नी

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया गया कि बिनोद की पत्नी 5 महीने पहले उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद से वह बहुत तनाव में था।

मां को फोन पर दी जानकारी और लगा लिया मौत को गले

बताया गया कि मृतक बिनोद बरनवाल के मां- पिता बेलवाना के सलगाडीह स्थित पुराने घर पर रहते हैं। कल रात उसने अपनी मां से फोन पर बातचीत किया और रस्सी बांधने की बात कही। घबराकर उसके मां- पिता ने उसके दूसरे भाई को फोन किया और जाकर देखने को कहा। इसके बाद बिनोद का भाई उसे जब देखने पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ लोग अंदर दाखिल हुए तो देखा कि पंखे में रस्सी के सहारे झूल उसने मौत को गले लगा लिया।

घटना को लेकर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर थाने ले गई। हालांकि परिवार द्वारा किसी प्रकार के आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाने के कारण शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया और कागजी प्रक्रिया कर परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को ले गए।

 

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250