Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

आपसी विवाद में घायल शख्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस

140
Below feature image Mobile 320X100

हिरोडीह : देवरी थाना क्षेत्र जमखोखरो में बीते 14 जून को हुए विवाद में घायल एक शख्स की मौत सोमवार की रात हो गई। मृतक 55 वर्षीय दशरथ विश्वकर्मा था। घटना की सूचना पर देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाबत बताया जाता है कि 14 जून को गोतीयारी झगड़े में दशरथ विश्वकर्मा व उसकी पत्नी ललिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हिरोडीह पुलिस द्वारा दोनों घायलों को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पति-पत्नी को रांची रेफर कर दिया गया था। वहीं 2 दिन पहले दशरथ वापस घर लौट आया था। इसी दौरान रात में उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना के बाबत मौके पर पहुंचे देवरी थाना में पदस्थापित एएसआइ अजय सर्वेश ने बताया कि इस मामले में कुल 6 लोगों पर आरोप था। जिसमें से आरोपी मीना देवी और राधा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं 4 अन्य आरोपी फिलहाल फरार है। जिसके गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है।

 

रिपोर्ट : दीपक कुमार

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250