Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

पुण्यतिथि पर याद किये गए महान वैज्ञानिक जे सी बोस, अभाविप समेत समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि

65
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : महान वैज्ञानिक डॉ जगदीश चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समेत विभिन्न संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सिनेट सदस्य रंजीत कुमार राय, स्वयंसेवी संस्था के सुरेश कुमार शक्ति, रितेश चंद्रा, अभाविप के संदीप देव, सौरभ कुमार, भोला राम, विकास कुमार , आकाश कुमार श्रीवास्तव, ओमकार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने जगदीश चंद्र चौक और विज्ञान भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

गौरतलब है कि सर जेसी बोस गिरिडीह की भूमि से जुड़े विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक थे। उनका जन्म 30 नवंबर 1858 को हुआ था। वहीं 23 नवंबर 1937 को उनकी मृत्यु हो गई थी। वे भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे जिन्हें भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पतिविज्ञान तथा पुरातत्व का गहरा ज्ञान था। उन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर कार्य किया। वनस्पति विज्ञान में भी उन्होनें कई महत्त्वपूर्ण खोजें की। साथ ही वे भारत के पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने एक अमरीकन पेटेंट प्राप्त किया। उन्हें रेडियो विज्ञान का पिता माना जाता है।वे विज्ञानकथाएँ भी लिखते थे और उन्हें बंगाली विज्ञानकथा-साहित्य का पिता भी माना जाता है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250