![Below feature image Mobile 320X100](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/04/PRADEEP.gif)
धनवार : थाना क्षेत्र के भलवाई में एक किशोरी द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मृतका राजू रविदास की 13 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी थी।
![विज्ञापन](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/02/ezgif.com-optimize-1.gif)
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पिता हैदराबाद में मजदूरी का काम करते हैं। मृतका कक्षा सातवीं में पढ़ाई कर रही थी। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया इसके स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।
मृतका की चाचा राजेश कुमार की मानें तो परिवार के सभी सदस्य दिनभर खेती के काम में व्यस्त थे। शाम को जब सब घर लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी आवाज दिए जाने पर जब दरबाजा नहीं खुला तो लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया और देखा की वह फंदे से लटकी हुई है। इसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। वहीं सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।