Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल

134
Below feature image Mobile 320X100

हिरोडीह : देवरी थाना क्षेत्र के किसगो मोड़ में शुक्रवार की सुबह एक ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सीमावर्ती क्षेत्र होने के नाते हिरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस के जरिये जमुआ स्वाथ्य केंद्र भिजवाया। घायल बाइक सवार की पहचान घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के गुंडरी निवासी 25 वर्षीय मनोज साव के रूप में की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक तेज़ रफ़्तार से घोड़थम्बा की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसगो मोड़ पर खोरीमहुआ साइड से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना की सूचना पर एसआई मोनू राम सदलबल मौके पर पहुंचे और घायल को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250