Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

चारपहिया वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे दूल्हा-दुल्हन व अन्य

86
Below feature image Mobile 320X100

डुमरी : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग के चैनपुर स्थित लटकट्टो जंगल के पास शनिवार की सुबह 2 चारपहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि वाहन में सवार लोगों को सिर्फ चोट पहुंची है कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार डुमरी के इसरी बाजार में शादी के बाद महिंद्रा के मराजों वाहन में दुल्हन को लेकर बारात देवघर के देवीपुर वापस लौट रही थी। इसी बीच लटकट्टों जंगल के नजदीक बेलेनो वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। घटना से दूल्हा गाड़ी में सवार लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना पर तत्काल दुल्हन के परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं बेलेनो में सवार सभी लोगों के मौके से भाग जाने की सूचना है। मामले की जानकारी पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250