Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

समाजिक कार्यकर्त्ता की वज्रपात से मौत, इलाके में शोक

83
Below feature image Mobile 320X100

धनवार : थाना क्षेत्र के दरियाडीह में शुक्रवार की अहले सुबह वज्रपात की चपेट में आने से एक सामाजिक कार्यकर्त्ता की असामयिक मौत हो गई। मृतक स्व नारायण यादव के 30 वर्षीय पुत्र सतीश यादव थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सतीश यादव व उनके मंझले भाई राजकुमार यादव ईंट भट्ठा में तिरपाल ढकने गए थे। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुई जिसकी चपेट में दोनों भाई आगए। इस दौरान जहां मौके पर ही सतीश यादव की मौत हो गई। वहीं बुरी तरह से झुलसे राजकुमार यादव का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद लोगों में शोक की लहर है। बताया जाता है कि सामाजिक कार्यों में हमेशा सतीश एक्टिव रहा करते थे। घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी होते ही क्षेत्र जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्त्ताओं समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और मृतक को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार का ढांढ़स बंधाया। इसके बाद धनवार के पुनीत राय स्टेडियम से शव यात्रा निकालकर पैतृक गांव दरियाडीह लाया गया। जहां मृतक का अंतिम संस्कार हुआ।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250