Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

कुएं में शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

928
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके के तिलैयाटांड़ जंगल स्थित एक कुएं में शव देखें जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुएं में शव मिलने की बात सुनते ही काफी संख्या में आस पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना पर पचंबा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे हुई जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण उधर से गुजर रहे थे। इस दौरान कुएं से दुर्गंध आने पर लोग कुएं के समीप जाकर झांका तो देखा कि शव पड़ा हुआ है। इधर घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। हत्या या आत्महत्या है इसकी जांच होगी। फिलहाल शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

 

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250