
तिसरी : तिसरी में रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक तिसरी चौक स्थित शराब दुकान का मैनेजर उपेन्द्र सिंह था।
बताया जाता है कि उपेंद्र सिंह बाइक से डेरा जा रहा था। इसी क्रम में पुल के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

विज्ञापन
घटना के बाद तिसरी पुलिस ने घटनास्थल से उपेंद्र सिंह को स्वास्थ्य केन्द्र तिसरी पहुंचाया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक महेश्वरम ने उसे रेफर कर दिया। दुर्घटना कैसे हुई इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।