Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

भाजपा नेता पर गोली चलाने का विरोध, भाजपा ओबीसी मोर्चा ने फूंका सीएम का पुतला

296
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : रांची ग्रामीण ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री चतुर साहू पर अपराधियों द्वारा गोली मारने की घटना के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा गिरिडीह इकाई ने शहर के टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. मौके पर उपस्थित नेताओं ने गोलीकांड का विरोध करते हुए कहा कि सुरक्षा के नाम पर राज्य सरकार पूर्ण रूप से नाकाम दिख रही है. लोग परेशान हैं, दिनदहाड़े हत्या और लूट की घटनाएं हो रही है, अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं. ऐसी स्थितियों में सरकार अपराधी घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जाति मोर्चा सड़क तक आंदोलन करने के लिए विवश होगी.

 

विज्ञापन

विज्ञापन

पुतला दहन में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रोफ़ेसर विनीता कुमारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज संधई, जिला महामंत्री उमाचरण पहाड़ी, भाजपा नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संत कुमार लल्लू, बासुदेव राम चंद्रवंशी, नगर महामंत्री ज्योति शर्मा, अमरनाथ सिन्हा, सुरेंद्र लाल, वीरेंद्र वर्मा, श्रीराम शर्मा, संदीप डगैंच, चुन्नुकांत, राहुल तांती, दीपक स्वर्णकार आदि शामिल थे.

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250