Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

कोल ब्लॉक की नीलामी का विरोध, गिरिडीह में दिखा राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर

123
Below feature image Mobile 320X100

संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने पहले दिन के हड़ताल को बताया सफल

 

गिरिडीह : कोयला उद्योग के निजीकरण, कॉमर्शियल माइनिंग के विरोध में आहूत तीन दिवसीय हड़ताल का पहला दिन गिरिडीह में भी असरदार रहा। ऑल इंडिया कोल स्ट्राइक के पहले दिन आज गिरिडीह सीसीएल एरिया में सैकड़ों लोग हड़ताल को सफल करने के लिए झंडा बैनर के साथ उतरे। हड़ताल से सीसीएल गिरिडीह एरिया में जहां कोयला का प्रोडक्शन और डिस्पैच पूरी तरह ठप रहा वहीं इक्का-दुक्का को छोड़ अधिकांश कोयला श्रमिक हड़ताल में रहे।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के नए एसपी बने अमित रेणु, सुरेंद्र झा बने रांची के सीनियर एसपी

विज्ञापन

विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने आज की हड़ताल को पूरी तरह सफल बताते हुए इसे केंद्र सरकार के लिए साफ संदेश बताया कि उनका तानाशाही फरमान कोयला क्षेत्र में चलने वाला नहीं है। सरकार को कमर्शियल माइनिंग, एफडीआई और कुल मिलाकर प्राइवेटाइजेशन से पीछे लौटना ही होगा। मजदूरों को उनका वाजिब अधिकार देना ही होगा। उन्होंने कहा कि अगले 2 दिन भी हड़ताल इसी तरह सफलतापूर्वक जारी रहेगा क्योंकि कोयला मजदूर, केंद्र की सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

हड़ताल के दौरान सीएमडब्लूयु नेता राजेश कुमार यादव, राजेश सिन्हा, पप्पू खान, मो. कलाम, कन्हैया सिंह, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के तेजलाल मंडल, शोभा यादव, चुड़का हांसदा, आरसीएमएस के एन पी सिंह बुल्लू, बलराम यादव, छोटन सिन्हा एवं प्रदीप दाराद, यूसीडब्ल्यूयु के देवशंकर मिश्र, सरफराज आलम एवं अशोक मिश्र, बीएमएस के प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह, बी बी सिंह, सीएमयू के शिवाजी सिंह, अमित यादव, मनोज पंडित, बालकिशुन यादव तथा इंटक ददई गुट के ऋषिकेश मिश्र समेत कई अन्य इसे सफल बनाने को लेकर प्रयासरत दिखे।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250