
गावां : थाना क्षेत्र के गणपतबागी में विषपान से एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि गणपतबागी निवासी राजकुमार यादव पिता बुखदेव यादव उम्र 52 वर्ष रविवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर घर में रखा चूहा मारने वाला दवा का सेवन कर लिया। इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गया।

विज्ञापन
बाद में परिजनों ने गावां अस्पताल में लाकर घायल व्यक्ति को भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ सालिक जमाल ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया।