Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, 3 घायल

95
Below feature image Mobile 320X100

तिसरी : प्रखंड अंतर्गत बरईपाट में बुधवार की देर शाम आसमान से कहर बरपी और इसके चपेट में आकर एक की मौत हो गई। वहीं तीन की स्थिती गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद तत्काल ग्रामीणों व समाजसेवियों द्वारा घायलों पर गोबर का लेप लगाकर ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया। जहाँ दुलियाकरम निवासी अनिल मुर्मू ने दम तोड़ दिया। वहीं बाकी तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया गया कि बरईपाट के बबुआ मरांडी, देव मरांडी, सेवाटांड़ के रशिका हांसदा व दुलियाक्रम निवासी अनिल मुर्मू सहित कुल 6 लोग बारात से लौट रहे थे तभी गाड़ी खराब हो जाने से कुछ दूरी तक ट्रैक्टर पर सवार होकर आए और फिर पैदल ही अपने – अपने गाँव जाने लगे तभी अचानक हो रही बारिश से बचने के लिए सभी बरगद के पेड़ के नीचे खड़े हो गए इसी दौरान अचानक वज्रपात हुई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गई।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

advt 2 <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250