Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स की प्लंबर मीट, उत्पाद गुणवत्ता पर हुई विस्तार से चर्चा

223
Below feature image Mobile 320X100

भागलपुर : शहर के बौंसी रोड स्थित पुरैनी छोटी पुल के पास सरफ़राज हार्डवेयर परिसर में निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स की ओर से एक पेशेवर प्लंबर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय प्लंबरों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में कंपनी की ओर से एरिया सेल्स मैनेजर मिस्टर अमिताभ उपस्थित रहे। वहीं आयोजन स्थल के मेजबान और सरफ़राज हार्डवेयर के प्रोपाइटर सरफ़राज ओसामा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों ने प्लंबरों से संवाद स्थापित करते हुए उत्पादों की विशेषताओं और कंपनी की कार्यशैली पर विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस दौरान कंपनी के पाइप, फिटिंग और पानी की टंकियों की गुणवत्ता, टिकाऊपन और उपयोगिता पर चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स उच्च गुणवत्ता वाले कच्चे माल से उत्पाद तैयार करती है, जिससे पाइप और टैंक्स मजबूत, लीक-प्रूफ और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। इंस्टॉलेशन में आसानी और कम मेंटेनेंस लागत को भी प्रमुख विशेषताओं में शामिल किया गया।

 

प्लंबरों ने भी साझा किए अपने अनुभव

कार्यक्रम में मौजूद प्लंबरों ने भी अपने अनुभव साझा किए और उत्पादों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उपयोग के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी शिकायत सामने नहीं आई और सामग्री भरोसेमंद साबित हुई है।

 

अंत में कंपनी की ओर से सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया गया और भविष्य में नए उत्पादों तथा उन्नत तकनीक के साथ बाजार में बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इस प्रकार का आयोजन कंपनी और प्लंबरों के बीच सहयोग और संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250