Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

धौनी के फार्म हाउस में तैयार की जा रही नई नस्‍ल की गाय, झारखंड के किसानों को मुफ्त में देने की योजना

121
Below feature image Mobile 320X100

क्रिकेट के बाद जैविक खेती में करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी जल्द ही झारखंड के किसानों को गाय मुफ्त में देंगे। इस पर उन्होंने अपना काम भी शुरू कर दिया है। सेम्बो में उनका फार्म हाउस है। यहां माही का सपना आकार ले रहा है। यानी नई नस्ल की गाय तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया जा रहा कि डेनमार्क की गायों की तरह यहां नई नस्‍ल की गाय तैयार की जा रही है। बाद में इन गायों को मुफ्त में झारखंड के किसानों को माही भेंट करेंगे। माही ने इस योजना को अभी सर्वाजन‍िक नहीं क‍िया है। इसे अभी गुप्त रखा है, लेकिन उनके यहां काम करने वाले की मानें तो जब फार्म हाउस तैयार किया जा रहा था तभी धौनी ने यह विचार व्यक्त क‍िया था। वे ऐसी गाय की नस्ल चाहते हैं, जो दूध अधिक दे, ताकि यहां के किसानों को इससे अधिक लाभ मिल सके। इसके लिए वे अपने एक मित्र पशु डाक्टर की मदद ले रहे हैं। माही की योजना है कि यह नस्ल डेनमार्क की गायों की तरह होगी जो भरपूर दूध देंती हैं।
बताया जाता है क‍ि नए नस्ल की गाय तैयार होने के लगभग एक साल बाद धौनी किसानों को गाय व‍ितर‍ित करेंगे। जिन किसानों को गाय देंगे उसका पूरा विवरण अपने पास रखेंगे। बीच-बीच में जाकर खुद ही गायों की स्थिति की जानकारी लेंगे। जो किसान इन गायों को सही तरीके से नहीं रखेंगे उनसे गाय वापस ले लेंगे। धौनी के फार्म हाउस में अभी लगभग 105 गाय है। इसमें फ्रांस की फ्रीजियन, साहीवाल, पंजाब के साथ-साथ स्थानीय गाय भी शामिल हैं।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250