Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

राष्ट्रपिता के आदर्शों को अपनाने की जरूरत : सुदिव्य कुमार सोनू

122
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।  नेताओं ने गांधी चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है आज जिस तरह से सोशल मीडिया में कुछ लोग बापू के ऊपर अपशब्द लिखते है उनलोगों को एक बार गांधी जी की जीवनी पढ़नी चाहिए और उनके आदर्शो को जीवन मे धारण करना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं गांडेय विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद ने देश के लिए महात्मा गांधी के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि गांधीजी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने देश की खंडित आबादी को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। लेकिन वर्तमान समय में देश में धर्म संप्रदाय जाति समुदाय के नाम पर नफरत घोलकर देश को खंडित करने का प्रयास किया जा रहा है। मगर गांधी के मानने वाले देश की एकता और अखंडता को कभी टूटने नहीं देंगे।

जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बापू के पदचिन्हों पर चलकर ही एक स्वच्छ समाज की परिकल्पना की जा सकती है। मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू , गांडेय विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, नेत्री प्रमिला मेहरा, अभय कुमार, राकेश रंजन, राकेश सिंह रॉकी, पवन सिंह, चाँद रशीद, दीपक पांडेय, प्रदोष कुमार, संजीव सिन्हा, पप्पू रजक आदि मौजूद थे।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250