Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास का गिरिडीह में भाजपाईयों ने किया अभिनंदन

131
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास गुरुवार की देर शाम देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान गिरिडीह काॅलेज के समीप भाजपाईयों ने उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा एक बड़ा दल बनने जा रहा है। क्योंकि कई राज्यों में चुनाव है। पूर्व मुख्यमंत्री ने हेमंत सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा की अब राज्य की जनता भी कह रही है, कि उन्होंने हेमंत सरकार चुन कर गलती किया। राज्य में बिजली की हालात खराब है। जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में झारखंड में रघुवर सरकार ने जो काम किया है, उसे हेमंत सरकार ने 9 माह में बिगाड़ कर रख दिया है। सत्ताधारी दल के नेता अब जमीन लूटना शुरु कर दिए है। यही नहीं बालू, कोयला की लूट भी शुरु हो गई है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250