Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

गायत्री परिवार द्वारा नारी जागरण महोत्सव का किया गया आयोजन

137
Below feature image Mobile 320X100

गावां, अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर नारी जागरण महोत्सव का आयोजन शाखा इकाई प्रखण्ड गावां के प्रज्ञापीठ पिहरा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला जागृति हेतु एक जनजागरण रैली निकाली गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

साथ ही प्रखण्ड संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि गायत्री परिवार की संस्थापिका परमवंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा का कहना था कि महिलाएं घर बनाती है, घर समाज बनाता है और समाज ही देश बनाता है। माता जी जीवन भर इसी परिधि पर अंदोलन रत रही। वर्तमान समय में माता जी के संकल्पों को श्रद्धेया दीदी शैल बाला पण्डया मूर्त रूप दे रहीं हैं।आज इसी आंदोलन से निकली लाखों महिलाएं समाजिक बदलाव का प्रतीक बन ग ई।जो कल तक अशिक्षा का कलंक ढो रही थी। वहीं आज संस्कृत का वैदिक कर्मकाण्ड करा रही है। अपने घर परिवार, समाज और देश में सुसंस्कारों का बीजारोपण कर रही है। घर घर नारी जागरण का अलख जगा रही है।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने घर घर जाकर गुरुदेव के विचार और गंगा जल स्थापित वाले घरों में संस्कार अंदोलन ,सदसाहित्य स्थापना करने और गुरु देव का टिकट बांटने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में महिला प्रमुख सीमा भारती, किरण देवी, अंजू देवी , संध्या देवी, मीना देवी आदि सैकड़ों महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250