Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

5 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे नगर निगम के कर्मचारी व मजदूर

176
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : 5 सूत्री मांग को लेकर झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले नगर निगम के कर्मचारी व मजदूर सोमवार से निगम परिसर में तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर बैठ गए हैं. मजदूरों के हड़ताल का नेतृत्व राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक सिंह ने किया. इस दौरान जोरदार नारेबाजी करते हुए कर्मचारी व मजदूरों ने अपनी मांगों की पूर्ति के लिए आवाज बुलंद की.

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया गया कि वर्षों से कार्यरत अनुबंध कर्मी, दैनिक वेतन भोगी कर्मी की सेवा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में नियमित करने, सरकार द्वारा दी जाने वाली स्थापना मद से 70% प्रथा को बरकरार रखने, शून्य नीति को रद्द करने, निकाय कर्मियों को सरकारी नियमानुसार 100% पेंशन की व्यवस्था, 20 लाख रुपए की बीमा आदि की मांग को लेकर यह हड़ताल की गई है. यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा.

मौके पर रामकुमार सिन्हा, लखन हरिजन, लखन शर्मा, केदार हरिजन ,साबिर अंसारी, मृत्युंजय कुमार सिंह, शंभू कुमार सिंह समेत निकाय कर्मचारी व मजदूर उपस्थित थे.

 

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250