
गावां : थाना क्षेत्र के भतगढ़वा निवासी लखन यादव की 40 वर्षीय पत्नी सविता देवी व 10 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी की शुक्रवार देर शाम मोरम की एक चाल धंसने से मौत हो गई। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में माइका खदान में दबने का अफवाह फैल गया। वहीं परिजनों व आस पास के क्षेत्रों में कोहराम मच गया।
जानकारी मिलने के बाद गावां थाना पुलिस मृतकों के शव को निकलने और जांच पड़ताल करने पहुंचे जहां उन्हें मौत की वजह मोरम के चाल धंसने का पता चला।

विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रहे बारिश के कारण लखन यादव के घर में पानी भर जा रहा था जिसके कारण उसकी पत्नी व बेटी शुक्रवार की शाम मोरम लाने भतगढ़वा के पास के जंगलों में गई और मोरम कोड़ने लगी। मगर गीली होने के कारण चाल अचानक धंस गया और वे दोनों दब गए। जबतक परिजनों ने उन दोनो की खोजबीन की तब तक वे दोनों की मृत्यु चाल में दबे रहने के कारण हो गई थी।
पूरी घटना से जहां परिवार में शोक का माहोल है वहीं माइका के खदान धंस जाने को लेकर भी काफी अफवाहें फैल चुकी है।