![Below feature image Mobile 320X100](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/04/PRADEEP.gif)
गिरिडीह : जिले में एक बार फिर भाकपा माओवादी संगठन ने अपनी धमक का एहसास करवाया है। माओवादियों ने मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन और खुखरा थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ के पास एक-एक मोबाइल टावर को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। घटना शुक्रवार देर रात की है। इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस मुस्तेद हो गई है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
![विज्ञापन](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/02/ezgif.com-optimize-1.gif)
विज्ञापन
माओवादियों द्वारा मौके पर पोस्टर भी छोड़ा गया है। जिसमें 21 से 26 जनवरी तक प्रतिशोध दिवस को सफल बनाने की बात लिखी गई है। गौरतलब है कि टॉप नक्सली कमांडर प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में माओवादी प्रतिशोध दिवस मना रहे हैं। वहीं 27 जनवरी को संगठन द्वारा बन्द की घोषणा की गई है। हालांकि इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। लगातार पुलिस हालात पर नज़र बनाई हुई है।