
गावां : प्रखंड स्थित उमवि नगवां, उप्रावि चेरवा एवं उवि खरसान में प्रबंधन समिति का शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करते हुए गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयोजिका को मनोनीत किया गया।
बताया गया कि उमवि नगवां में मो इलियास को अध्यक्ष बनाया गया, वहीं उपाध्यक्ष के रूप में सकीना खातून व संयोजिका के रूप में आसरा खातून को चुना गया।

विज्ञापन
वहीं कन्या उप्रावि चेरवा में महेश प्रसाद यादव को अध्यक्ष, बेबी देवी को उपाध्यक्ष एवं प्रियंका देवी को संयोजिका के रूप में चयन किया गया। इसके अलावा उर्दू विद्यालय खरसान में मो मंसूर आलम को अध्यक्ष, सहनाज खातून को उपाध्यक्ष व शबीना प्रवीण को संयोजिका के रूप के मनोनित किया गया।