Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

पैरवी और दलाली करने वालों को मिला पद, भाजपा महिला मोर्चा सदस्यों का जिलाध्यक्ष पर आरोप

151
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : भाजपा जिला कमिटी के घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर रोष है। कई कार्यकर्ता गलत ढंग से कमिटी गठन का आरोप जिलाध्यक्ष पर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला मोर्चा की कुछ सदस्या भी जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के विरोध पर उतर आई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मोर्चा की अंजू सोनी, नीतू शोला, प्रेमा तिवारी, लता वर्मा, बेबी कुमारी, सरिता शर्मा, रोमा मंडल, रीना मंडल, वीना देवी, रीना शर्मा, अंजली देवी ने जिलाध्यक्ष के विरुद्ध आंदोलन की बात कही है। मोर्चा की महिला सदस्यों ने कहा कि जो 10 साल से पार्टी के कार्यों में लगा हुआ है। उसे दरकिनार कर दिया गया है।

वहीं बाहर से थोपे गए लोग जिनपर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लग चुका है। ऐसे लोगों को कमिटी में जगह दी गई है। कहा कि दलाली और पैरवी करने वालों को कमिटी में स्थान दिया गया। जिसका वे सभी विरोध करती है।महिला नेत्रियों ने कहा कि 16 दिसम्बर को जिलाध्यक्ष के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने फिर से नया लिस्ट जारी किए जाने की मांग की है।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250