TOP BANNER
Sponsored

नवजीवन नर्सिंग होम के महिला कर्मियों को लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलीट ने किया सम्मानित

गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा नवजीवन नर्सिंग होम के महिला कर्मियों को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब सचिव लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि वर्तमान समय में हमारी महिलाएं पुरुष से कम नहीं है ।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 8, 2022 Mar 8 46 Views
Share

गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा नवजीवन नर्सिंग होम के महिला कर्मियों को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब सचिव लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि वर्तमान समय में हमारी महिलाएं पुरुष से कम नहीं है । महिलाएं सभी क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग सेक्टर, व्यवसाय, रेलवे, रक्षा आदि में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। महिलाओं के साथ भागीदारी के बिना समाज और देश का सामाजिक और आर्थिक विकास नहीं हो सकता है। क्लब कोषाध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने कहा कि पूरे वर्ष भर क्लब के तमाम कार्यों में नवजीवन नर्सिंग होम की अहम भूमिका रहती है ।यहां के कर्मियों का क्लब को सार्थक सहयोग मिलता है। इसलिए हम सभी इन्हें धन्यवाद देते हैं। कार्यक्रम में नवजीवन नर्सिंग होम की तमाम महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया तथा उनके सार्थक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन राजेश कुमार गुप्ता, क्लब सचिव लायन धर्म प्रकाश, क्लब निदेशक लायन संजय कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, लायन डॉ सुमन कुमार, लायन राहुल कुमार, लायन मसरूर सिद्धकी, लायन विकास गुप्ता, नवजीवन नर्सिंग होम के निदेशक श्रीमती स्वाति बगड़िया, डॉक्टर तिवारी ,उज्जवल कुमार, प्रतिमा चटर्जी, तनु ,रोज लीना मुर्मू ,रंजू सिन्हा ,रीता किस्को समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories