Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के क्षितिज 97.13 व अयन 93 परसेंटाइल के साथ JEE Main 2026 में सफल

19
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : JEE Main 2026 (सेशन-1) के परिणामों में गिरिडीह स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रशंसनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र क्षितिज सिन्हा ने 97.13 परसेंटाइल हासिल कर विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है, वहीं मो. अयन आलम ने 93 परसेंटाइल प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया है। दोनों छात्रों ने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की।

क्षितिज सिन्हा के पिता शशि कुमार सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बेटे की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। क्षितिज ने बताया कि उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ-साथ घर पर प्रतिदिन लगभग 12 से 14 घंटे नियमित और अनुशासित अध्ययन किया। उनके अनुसार प्रतियोगी परीक्षा और बोर्ड परीक्षा दोनों पर समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। केवल एक परीक्षा पर फोकस करने से दूसरी प्रभावित हो सकती है, इसलिए संतुलित तैयारी ही सफलता का आधार है। उन्होंने बताया कि वे कई वर्षों से नियमित रूटीन के साथ अध्ययन कर रहे थे और कक्षा 6 से ही इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर दी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

मो. अयन आलम ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतरता और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगातार मेहनत और आत्मविश्वास आवश्यक है।

विद्यालय के गणित शिक्षक जितेंद्र साहू ने बताया कि क्षितिज और अयन शुरू से ही मेहनती और लगनशील छात्र रहे हैं। भौतिकी शिक्षक मनोज मंडल ने भी दोनों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें प्रारंभ से ही विश्वास था कि ये छात्र अपनी प्रतिभा से उत्कृष्ट परिणाम हासिल करेंगे।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षण पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन और निरंतर प्रयास से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षितिज और अयन की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगी।

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250