Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

झामुमो ने बैठक कर स्थापना दिवस की तैयारी पर की चर्चा, 20 सूत्री अध्यक्ष ने कही यह बात

71
Below feature image Mobile 320X100

गावां, गिरिडीह : गावां झामुमो पार्टी कार्यालय में मंगलवार को स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह के अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 4 मार्च को पार्टी के 49वां स्थापना दिवस की तैयारी पर चर्चा की गई। स्थापना दिवस में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि झामुमो व गठबंधन की सरकार राज्य में चहुंमुखी विकास के लिए दृढ़ संकलिप्त है।
शीघ्र ही सभी क्षेत्रों को मुख्य पथ से जोड़ा जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो झारखंड के जनता के साथ वादा किया था, उसे एक-एक कर पूरा कर रही है। जिसका कई उदाहरण शामिल हैं। मौके पर विनय कुमार सिन्हा, मंसूर आलम, सोनू कुमार, एजाज आलम, कैलाश सिंह, जन्नतुल फिरदौस, शिव नारायण राउत, बाबूलाल हेंब्रम, सफदर आलम, खुर्शीद आलम, फयाज आलम, मोती मुर्मू, शहादत मियां, मंजूर आलम, सरजू मिस्त्री, अजय शर्मा व कासिम समेत कई लोग उपस्थित थे।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250