
गिरिडीह : सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में रविवार को झारखंड हेल्थ सर्विस एसोसिएशन के दो तरह के चुनाव हुए। एक चुनाव राज्यस्तरीय सचिव पद के लिए हुआ जबकि दूसरा जिलास्तर पर।
जिलास्तर पर हुए चुनाव में डॉ अशोक कुमार को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष के रूप में चुना गया। जबकि डॉ प्रदीप बैठा को सचिव, डॉ फैजल को कोषाध्यक्ष, डॉ राजेश दुबे को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं डॉ अशोक यादव, डॉ सीके सिंह, डॉ सन्तोष कुमार, डॉ राजेश कुमार महतो को संयुक्त सचिव के रूप में चुना गया।

विज्ञापन
इस बाबत डॉ एस सान्याल ने बताया कि अध्यक्ष के रिटायर्ड होने के बाद जिलास्तर पर चुनाव हुए। वहीं राज्य स्तरीय सचिव पद के लिए चुनाव सेक्रेट बैलेट से हो रहा है।रिजल्ट काउंट कर स्टेट को इसकी जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान डॉ राजेश चंद्रा, डॉ उपेंद्र दास, डॉ अर्जुन कुमार, डॉ बी एम पी राय, डॉ चंदन कुमार समेत अन्य कई चिकित्सक मौजूद थे।