Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

बीएनएस डीएवी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वुशु कुंगफू दिवस

316
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : गिरिडीह वुशु संघ द्वारा शनिवार को सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी में अंतर्राष्ट्रीय वुशु कुंगफू दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के उप प्राचार्य योगेश्वर शर्मा व वुशु संघ के पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं कार्यक्रम में संघ के अनिल मिश्रा के द्वारा एक और संरक्षक मुकेश जालान का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इस दौरान वुशु खिलाड़ियों ने अपना व्यक्तिगत प्रदर्शन किया। मौके पर गिरिडीह वुशु संघ के अध्यक्ष संदीप डगंईच ने बताया कि गिरिडीह में यह खेल अभी काफी नया है। लॉकडाउन खत्म होती ही यहां भी खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की उचित व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

गिरिडीह जिला सचिव आकाश स्वर्णकार ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे विश्व भर में मनाया जा रहा है।कार्यक्रम में झारखंड के हर जिले एक साथ ऑनलाइन जुड़े और सभी ने अपना अपना प्रदर्शन दिया। जिसमें गिरिडीह की भी सहभागिता रही। कहा कि झारखंड के पदाधिकारियों द्वारा गिरिडीह के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर काफी सराहा गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला वुशु संघ के अध्यक्ष संदीप डगंईच, उपाध्यक्ष संतोष खत्री, साधन पटनायक,अमित स्वर्णकार, सचिव आकाश स्वर्णकार, सह सचिव रोहित, अली, शशिकांत विश्कर्मा, कोषाध्यक्ष अनीता ओझा, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र तरवे, सुभाष तिवारी, ज्योति कुमार, प्रतीक सिंह आदि का सहयोग रहा। जबकि कार्यक्रम में मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष अमित स्वर्णकार ने किया।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250