
जमुआ : थाना क्षेत्र के बिजोडीह में पति- पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी के विषपान कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर अवस्था में महिला को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे बाहर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
घटना को लेकर बताया जाता है कि प्रदीप हाजरा और उसकी पत्नी गुड़िया देवी के बीच कहासुनी हुई थी। इसी बीच 22 वर्षीय गुड़िया देवी ने खटमल मारने की दवा का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और फिर वहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।
घटना को लेकर गुड़िया देवी की मां देवंती देवी ने दामाद के कारण बेटी के विषपान किये जाने की बात कही है। वहीं उसकी सास का कहना है कि दोनों के बीच लड़ाई हुई जिसके बाद पुतोहु ने खटमल मारने की दवा खा ली। ख़बर बनाये जाने तक विवाहिता गुड़िया की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।