Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

गावां प्रखंड के खरसान में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, कइयों रोजेदार हुए शामिल

124
Below feature image Mobile 320X100

गावां :  प्रखंड के खरसान पंचायत स्थित अंजुमन फैजाने रजा कमिटी की ओर से खरसान में स्थित मस्जिद के पास सोमवार को रमजान-उल-मुबारक के 15वां रोजा के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों रोजेदारों उपस्थित हुए और रोजा इफ्तार किया। रोजा इफ्तारी से पहले खरसान प्रधान मकसूद आलम ने सभी रोजेदारों के साथ अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमनचैन के लिए दुआएं मांगी।
इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजूर्ग, नौजवान व बच्चों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। अप्रैल माह की तपती गर्मी में भी मुस्लिम समाज के लोग अपने रब की इबादत के लिए 15 घंटे भूखे प्यासे रहकर रोजा रखा। वहीं मकसूद आलम ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का यह पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है। जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है। अल्लाह तबारक व ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार का इफ्तार पार्टी का आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि रमजान-उल-मुबारक को तीन अशरा (हिस्से) में बांटा गया है। पवित्र माह रमजान का पहला अशरा बरकतों का, दूसरा अशरा ग्यारहवीं रमजान से बीस रमजान तक मगफिरत का तथा 21 वीं रमजान से तीस रमजान तक जहन्नुम से आजादी का है। वहीं आज से पवित्र माह रमजान-उल-मुबारक का आखिरी अशरा जहन्नुम से आजादी शूरू हो गया है। वहीं रमजान के आखिरी अशरा एक रात लैलतूल कदर का आता है। जिस रात में रात भर जागकर इबादत करने से एक हजार महीने का सवाब मिलेगा।
मौके पर निवर्तमान उप मुखिया भोला यादव, पूर्व उपमुखिया विनोद साव, सकलदेव यादव, डॉक्टर गुलाम, डॉक्टर ताहिर हुसैन, डॉ आफताब आलम, सरपरस्त मो मुस्लिम अंसारी समेत कई उपस्थित थे।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250