
जमुआ : जमुआ प्रखंड के बलगो पंचायत के नईटांड़ में बुधवार की शाम आसमान से कहर बरपा और आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में आगए। मिली जानकारी के अनुसार सभी शाम के वक्त ठलहने निकले थे। इसी दौरान तेज बारिश हुई और सभी महुआ पेड़ के नीचे रुक गए। इसी बीच जोर से गर्जना हुई और बगल के पेड़ में वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आकर आधा दर्जन लोग झुलस गए।

विज्ञापन
घायलों में ममता कुमारीज़ अंजू देवी, कंचन देवी, मोहनी देवी, रुणा देवीज़ आनंद कुमार शामिल है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण फौरन घायलों को लेकर जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां सभी का उपचार किया जा रहा है।इस बाबत डॉ राजेश कुमार दुबे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।