Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

गिरिडीह नगर निगम चुनाव 2026: नामांकन वापसी के बाद 36 वार्डों की पूरी तस्वीर

26
Below feature image Mobile 320X100

राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत नाम निर्देशन और नाम वापसी की प्रक्रिया की आज अंतिम तिथि थी। इस संबंध में गिरिडीह उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाम वापसी के बाद गिरिडीह नगर निगम के सभी 36 वार्डों में चुनावी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।

उपायुक्त ने बताया कि वार्ड संख्या 01 में कुल 06 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 03 महिला हैं। वार्ड संख्या 02 में 06 नामांकन हुए थे, 02 नाम वापसी के बाद अब 04 अभ्यर्थी शेष हैं। वार्ड संख्या 03 में 05 नामांकन में से 01 नाम वापसी के बाद 04 अभ्यर्थी रह गए हैं। वार्ड संख्या 04 में 07 अभ्यर्थी हैं, जिनमें 03 महिला हैं

वार्ड संख्या 05 में कुल 03 अभ्यर्थी हैं और तीनों महिला हैं। वार्ड संख्या 06 में 07 अभ्यर्थी (जिनमें 01 महिला हैं,वार्ड संख्या 07 में 05 अभ्यर्थी (जिनमें 01 महिला प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या 08 में 08 नामांकन में से 02 नाम वापसी के बाद 06 अभ्यर्थी मैदान में हैं। वार्ड संख्या 09 में 05 अभ्यर्थी हैं और सभी महिला प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

वार्ड संख्या 10 में 07 अभ्यर्थी, जिनमें 01 महिला प्रत्याशी हैं। और वार्ड संख्या 11 में 14 नामांकन में से 02 नाम वापसी के बाद 12 अभ्यर्थी ,जिनमें 01 महिला प्रत्याशी हैं।। वार्ड संख्या 12 में 07, वार्ड संख्या 13 में 07 अभ्यर्थी हैं, जिनमें 05 महिला प्रत्याशी हैं।
वार्ड संख्या 14 और 15 में 04-04 अभ्यर्थी हैं और सभी महिला प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या 16 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड संख्या 17 में 03 अभ्यर्थी (तीनों महिला प्रत्याशी हैं, वहीं वार्ड संख्या 18 में 05 अभ्यर्थी ,सभी महिला उम्मीदवार हैं।

वार्ड संख्या 19 में 07 नामांकन में से 01 नाम वापसी के बाद 06 अभ्यर्थी, जिनमें 02 महिला प्रत्याशी हैं।। वार्ड संख्या 20 में 09 अभ्यर्थी हैं और सभी महिला उम्मीदवार हैं। वार्ड संख्या 21 में 03, वार्ड संख्या 22 में 06 अभ्यर्थी हैं।
वार्ड संख्या 23 में 10 नामांकन में से 01 नाम वापसी के बाद 09 अभ्यर्थी ,जिनमें 01 महिला प्रत्याशी हैं। वहीं वार्ड संख्या 24 में 12, वार्ड संख्या 25 में 09 नामांकन में से 01 नाम वापसी के बाद 08 अभ्यर्थी (सभी महिला प्रत्याशी हैं।
वार्ड संख्या 26 में 03 (सभी महिला प्रत्याशी हैं वहीं वार्ड संख्या 27 में 04, वार्ड संख्या 28 में 10 जिनमें 02 महिला प्रत्याशी हैं।, वार्ड संख्या 29 में 12 नामांकन में से 02 नाम वापसी के बाद 10 अभ्यर्थी हैं।
वार्ड संख्या 30 में 05 नामांकन में से 01 नाम वापसी के बाद 04 अभ्यर्थी (सभी महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, वार्ड संख्या 31 में 08 नामांकन में से 01 नाम वापसी के बाद 07 अभ्यर्थी (सभी महिला प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या 32 में 06 नामांकन में से 01 नाम वापसी के बाद 05 अभ्यर्थी सभी प्रत्याशी महिला हैं), वार्ड संख्या 33 में 03 (सभी महिला उम्मीदवार हैं), वार्ड संख्या 34 में 04, वार्ड संख्या 35 में 11 सभी महिला उम्मीदवार हैं और वार्ड संख्या 36 में 05 नामांकन में से 01 नाम वापसी के बाद 04 अभ्यर्थी सभी महिला उम्मीदवार हैं।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि आगे की संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी।

नाम वापसी के बाद गिरिडीह नगर निगम के 36 वार्डों की स्थिति साफ

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250