Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

गावां : बिजली चोरी के आरोप में 11 पर FIR दर्ज

74
Below feature image Mobile 320X100

गावां, गिरिडीह : गावां बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी के आरोप में 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। यह प्राथमिकी दर्ज कनीय अभियंता मधुसूदन माजि के दिए गए आवेदन के आधार पर की गई है। उक्त संबंध में प्रखंड के धरवे नावाडीह निवासी राजेन्द्र यादव पिता स्व महावीर यादव पर पुराना बकाया राशि 1321 व क्षतिपूर्ति राशि 6000, विनोद यादव पिता स्व पुना यादव पर बकाया राशि 16401 व क्षतिपूर्ति राशि 6000, मनीष यादव पिता स्व शंकर प्रसाद यादव पर बकाया राशि 26878 क्षतिपूर्ति राशि 6000, बालेश्वर यादव पिता स्व नंदू यादव पर बकाया राशि 26069 एवं क्षतिपूर्ति 6000, बदरी प्रसाद यादव पिता स्व भूटन महतो पर बकाया राशि 16189 एवं क्षतिपूर्ति राशि 6000, दिलीप यादव पिता स्व भुला महतो पर बकाया राशि 30121 व क्षतिपूर्ति राशि 6000, मनोज सिंह पिता स्व जानकी यादव पर क्षतिपूर्ति राशि 4000, हरी प्रसाद यादव पिता छोटू प्रसाद यादव पर क्षतिपूर्ति राशि 4000, अशोक प्रसाद यादव पर क्षतिपूर्ति राशि 4000, बिनोद सिंह पर बकाया राशि 21,171 और क्षतिपूर्ति राशि 6000, साधु सिंह पिता हरदू सिंह पर बकाया राशि 16302 एवं क्षतिपूर्ति राशि के रूप में 6000 रुपए का आर्थिक दंड लगाया गया है। थाना प्रभारी पिंटू ने कहा कि बिजली विभाग के निर्देश पर बिजली चोरी के आरोप में 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कहा कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250