Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर, 4 लोग हुए घायल, बोलबम से घर लौट रहे थे कांवरिया

102
Below feature image Mobile 320X100

देवरी : थाना के चतरो-खीजूरी मुख्य मार्ग स्थित कैरिडीह के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल संतोष कुमार और अर्जुन मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

घायलों में 22 वर्षीय अर्जुन मुर्मू और 20 वर्षीय सानू मरांडी देवरी थाना क्षेत्र के तिलकडीह पंचायत के पिपराडीह गांव का बताया जा रहा है। वहीं घायल 36 वर्षीय संतोष और 29 वर्षीय रवीश कुमार है जो बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर का है। घटना के बारे में बताया जाता कि अर्जुन और सानू दोनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से कोलडीह जा रहा था। वहीं संतोष और रवीश भी दोनों अपने बाइक पर सवार होकर बोलबम से वापस घर जा रहे थे तभी कैरिडीह के पास यह घटना हो गई।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250