Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

राज्य के स्थापना दिवस पर सीसीएल डीएवी में हुआ कार्यक्रम, धरती आबा को किया गया नमन

117
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में रविवार को झारखंड स्थापना दिवस और महात्मा नारायण दास ग्रोवर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत का शुभारंभ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद कक्षा दशम के छात्र साकेत मौर्य ने अपने भाषण में भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए झारखंड के नैसर्गिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत पर प्रकाश डाला। वहीं संगीत शिक्षक भानुदय भक्त ने झारखंड के माटी पर खोरठा गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने धरती के पिता(धरती आबा) के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करते हुए कहा की वे झारखंडवासियों के आशा के पुरोधा पुरुष थे। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन यहां के वंचित एवं शोषित लोगों के उत्थान के लिए समर्पित किया। प्राचार्य ने बच्चों को उनके आदर्शों से सीख लेने की सलाह दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व उत्तर भारत में डीएवी विद्यालय के द्वारा ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाले नारायण दास ग्रोवर को पुष्प अर्पित किया गया एवं उनके जन्मदिवस पर बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी गई। जिन्होंने अपने जीवन के अंतिम सांस तक वैदिक एवं पाश्चात्य ज्ञान से पोषित ज्ञान गंगा को पूर्व भारत में पूरे प्रवाह के साथ बहने में अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका एस रब्बानी एवं विद्यालय के टेक्निकल टीम सुभाष तिवारी, विश्वनाथ घोषाल, अजीत वरुण साहू एवं आशीष सिन्हा ने किया। सुपरवाइजरी हेड एच जी तिवारी, शिक्षक दिलीप कुमार, नरेश कुमार एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब एवं फेसबुक के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन स्वपन बनर्जी ने किया। वहीं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250