
गिरिडीह : शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के लिए सोमवार को नगर निगम की ओर से बंदोबस्ती की गई। उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति के नेतृत्व में बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें 14 लोगों ने भाग लिया। टोल टैक्स नीलामी की बोली 50 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुरू हुई। जिसमें सबसे अधिक 70 हजार प्रतिदिन की बोली लगाने वाले आर डी रोडवेज के नाम टोल टैक्स की बंदोबस्ती की गई। यह बंदोबस्ती 31 मार्च 2021 तक के लिए की गई है।
इन्होंने लिया हिस्सा

विज्ञापन
बंदोबस्ती में रितेश पांडेय, शंकर कुमार यादव, नीकेश कुमार, रितेश सिन्हा, सिद्धार्थ , मुकेश यादव, नवीन सिन्हा, अभिषेक चौरसिया, विकास सिन्हा, नीरज साहा, सुमित रंजन, दीपक यादव, सादाब आफताब समेत कुल 14 लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें सबसे ज्यादा दूसरे नम्बर की बोली सादाब आफताब ने 69 हजार 5 सौ रुपए की लगाई। इसके बाद आर डी रोडवेज के दीपक यादव ने सर्वाधिक 70 हजार प्रतिदिन की बोली लगाकर बंदोबस्ती को अपने नाम कर लिया।
बंदोबस्ती प्रक्रिया में ये रहे शामिल
प्रक्रिया को पूरी कराने में सिटी मैनेजर विशाल सुमन, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, रामकुमार सिन्हा, सहायक अभियंता अजित राम, नरेश यादव, विमल सोरेन, शम्भू सिंह शामिल थे।