Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

नगर निगम में गिरिडीह बस स्टैंड की हुई बंदोबस्ती, 1लाख 91 हजार 3 सौ लगी अधिकतम बोली

123
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : नगर निगम सभागार में मंगलवार को गिरिडीह बस स्टैंड की बंदोबस्ती की गई। इस बंदोबस्ती में 9 आवेदकों ने भाग लिया। इस दौरान 1लाख 11 हजार 5 सौ एक रुपये प्रथम बोली लगाई गई। जबकि 1 लाख 91 हजार 3 सौ रुपये की बोली लगाकर शिवशंकर कुमार यादव ने बंदोबस्ती अपने नाम कर ली। वहीं अधिकतम दूसरे नम्बर पर मणिक चंद्र गुप्ता ने 1 लाख 91 हजार 2 सौ रुपये की बोली लगाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया गया कि यह बंदोबस्ती 31 मार्च 2021 तक के लिए की गई है। वहीं पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो इसको लेकर निगम में जवानों को भी लगाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के बीच आवेदकों ने अपनी अपनी बोली लगाई।

बंदोबस्ती की प्रक्रिया उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति के नेतृत्व में की गई। जबकि मौके पर सिटी मैनेजर विशाल सुमन, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, राम कुमार सिन्हा, शम्भू सिंह, सहायक अभियंता अजित राम, नरेश यादव,विमल सोरेन, शम्भू सिंह मृत्युंजय सिंह आदि उपस्थित थे।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250