श्री कबीर ज्ञान मंदिर द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए दी गई ग्यारह लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपये की राशि

सद्गुरू माँ ज्ञान ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को समर्पित की राशि
गिरिडीह : श्री कबीर ज्ञान मंदिर गिरिडीह की ओर से गुरूवार को सद्गुरू माँ ज्ञान के द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को ग्यारह लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपये की राशि समर्पित की गई।

विज्ञापन
मौके पर सद्गुरू माँ ने कहा कि वर्षों से लंबित जो सपने थे वो अब साकार होने जा रहा है। रामराज्य की स्थापना होने जा रही है। इस शुभ कार्य में हम सबों को सहयोग करने की आवश्यकता है। बताया कि सदगुरू कबीर साहब ने अपने बीजक में सैकड़ों बार राम का स्मरण किया गया है। प्रभु श्रीराम के स्मरण मात्र से प्राणी भवसागर पार हो जाता है। यह पूर्व जन्म का ही आशीर्वाद है जो आज हम अपनी नजरों से प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर को बनते देख रहे हैं।
मौके पर समर्पण राशि ग्रहण करते हुए विकासचन्द्र गौतम जिला प्रचारक आर एस एस ने कहा कि समाज के प्रत्येक लोगों के साथ साथ संतों का इस कार्य में अहम् भूमिका रही है।आज सदगुरू माँ के द्वारा राशि श्रीराम तीर्थ क्षेत्र न्यास को समर्पित की गई है।श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ह्रदय से सबों का आभार व्यक्त करता है।
मौके पर सदगुरू माँ के शिष्य अरूण माथुर, संभाग गतिविधि प्रमुख एकल अभियान पप्पू कुमार राय, सेवा भारती के अध्यक्ष सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा, नलिन कुमार एवं राजेन्द्र लाल बरनवाल उपस्थित थे।