
गिरिडीह : पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को गिरिडीह में ईद मिलादुन्नबी सादगी के साथ मनाई गई। इस मौके पर मोहल्ले और मस्जिदों को सजाया गया। कई जगह नियाज फातिहा का आयोजन किया गया तो कई जगह मिलाद की महफिल भी सजी। घरों में लोग कुरान की तिलावत करते दिखे।

विज्ञापन
हालांकि इस बार बच्चों में वह उमंग देखने को नहीं मिला जो हर वर्ष मोहम्मदी जुलूस निकालने पर दिखता था। बताते चलें की कोरोना महामारी को देखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सर्वसम्मति से जुलूस ना निकालने का निर्णय लिया और सादगी के साथ ईद मिलादुन्नबी मनाई।
गौरतलब है हर वर्ष ईद मिलादुन्नबी के मौके पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला जाता था, वहीं शहर के करबला मैदान समेत अन्य कई जगहों पर मेले सा नज़ारा हुआ करता था। इधर त्यौहार में अमन चैन कायम रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार गस्त करती नजर आईं।