Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

शिक्षा ही जीवन का आधार है : सकलदेव यादव

213
Below feature image Mobile 320X100

गावां : प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोमनी में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा बाल मित्र ग्राम के बच्चों के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव उपस्थित हुए।

भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह समाजसेवी सकलदेव यादव नें कहा कि “शिक्षा ही जीवन का आधार है और बिना शिक्षा का जीवन अर्थ हीन व दिशाहीन हो जाता है। एक सफल मे जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है, शिक्षा जीवन का आधार होती है, और शिक्षा से ही मनुष्य अपने जीवन में अग्रसर होता है, सही गलत में अंतर कर सकते हैं।अगर बच्चों को उच्च एंव संस्कारित शिक्षा दी जाए तो बच्चा आगे चलकर अपने परिवार के साथ साथ देश एंव राष्ट्र हीत में अपना योगदान देगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रत्‍येक राष्‍ट्र के विकास में शिक्षा ही महत्‍वपूर्ण रही है। इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में सबसे ज्यादा शिक्षा को नुकसान पहुंचा, 1.6 अरब छात्र प्रभावित हुए। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है।

मौक़े पर पंकज शर्मा,रंजीत यादव,पिन्टू यादव,उपेंद्र यादव,मो आरिफ,मुंन्दिरिका दास,जोगेश मांझी,रमेश मरांडी, रमेश हांसदा,समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

 

 

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250