Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

डीपीएस ने किया रंगोली व हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन

215
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : शहर के हरसिंगरायडीह स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दीपावली पर्व को लेकर रंगोली व हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के कई छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष ऋषि सलूजा व निदेशक त्रिलोचन सिंह सलूजा ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

निर्णायक मंडलियों के अंकों के आधार पर रंगोली प्रतियोगिता में चंदन यादव एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अर्चिता सहगल एंड ग्रुप द्वितीय व शौर्य सिन्हा एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह हस्तकला प्रतियोगिता में सिकरा अनीश प्रथम, शोभित पाठक द्वितीय व अनु बेसरा तृतीय स्थान पर रहे। सफल प्रतिभागियों को अध्यक्ष व निदेशक के हाथों पुरस्कृत किया गया।

इस बाबत डीपीएस के प्रिंसिपल सोनी तिवारी ने कहा कि दीपावली व छठ पर्व को लेकर रंगोली व हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है।

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250