Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

डायरिया से दर्जनाधिक लोग आक्रांत, दो रेफर, कइयों का चल रहा है इलाज

270
Below feature image Mobile 320X100

गावां : प्रखंड के राजपुरा व चिहुटियां गांव में डायरिया का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। प्रखंड में वृद्ध महिला से लेकर दर्जनाधिक लोग डायरिया से ग्रसित चल रहे हैं। बता दें कि प्रखंड के हिराहरी निवासी 52 वर्षीय जागेश्वर प्रसाद यादव, 5 वर्षीय, 37 वर्षीय कलवा देवी, व 7 वर्षीय प्रिंस कुमार सभी चिहुटियां निवासी डायरिया से ग्रसित है जिसके बाद शनिवार की रात गावां सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहीं 5 वर्षीय निवास कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं रविवार सुबह को 50 वर्षीय जानकी देवी, 30 वर्षीय दिनेश राय, 30 वर्षीय लखिया देवी, 24 वर्षीय मंजू देवी व 17 वर्षीय पिंटू राय सभी राजपुरा निवासी को गावां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फिलवक्त सभी का इलाज किया जा रहा है।

 

गांव में लगातार डायरिया मरीजों की बढ़ती संख्या पर गावां सामुदायिक के चिकित्सा प्रभारी डॉ चन्द्र मोहन प्रसाद ने कहा कि डायरिया फैलने का कारण कुआं का गंदा पानी का सेवन हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं जिप सदस्य इमरान अंसारी ने कहा कि गावां प्रखंड में डायरिया भयावह रूप ले रहा है। हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गावां में स्पेशल राहत टीम की मांग को लेकर पत्राचार करेंगे। वहीं उपप्रमुख नवीन यादव ने जिला प्रशासन से युद्ध स्तर पर आगे आकर काम करने का आग्रह किया है।

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250