
गावां : प्रखंड स्थित माल्डा व गदर पंचायत में ग्राम प्रधान के द्वारा गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। माल्डा में ग्राम प्रधान सुकांता देवी ने दर्जनों गरीब व असहाय गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए समय के पहले कंबल का वितरण किया गया है। कहा कि अन्य गरीबों के बीच भी चिन्हीत कर कंबल का वितरण किया जायेगा। इधर गदर पंचायत में भी ब्रह्मदेव शर्मा के द्वारा गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

विज्ञापन
मौके पर रामावतार साहु , रघुवीर साहु, अजय डोम, केदार डोम, उमा देवी, अर्जुन हजाम, गौरा देवी, श्रवण कुमार, प्रयाग ठाकुर समेत कई उपस्थित थे।