Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

पोषण सखी की बैठक में लंबित मानदेय भुगतान की मांग पर चर्चा

216
Below feature image Mobile 320X100

गावां : अतिरिक्त आंगनबाड़ी सेविका सह पोषण प्रामर्शी (पोषण सखी) संघ की बैठक रविवार को गावां प्रखंड में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता सोनी कुमारी यादव एवं संचालन संघ के कोषाध्यक्ष सरिता सोनी के द्वारा किया गया। बैठक में सोनी कुमारी यादव ने कहा कि सरकार सभी पोषण सखी बहनों के साथ अत्याचार कर रही है क्योंकि छह जिला की पोषण सखियों को मानदेय भुगतान समय से नहीं होने के कारण सभी भुखमरी के कगार पर आ गई है।

पैसा के अभाव में समुचित इलाज नहीं होने के कारण कई जिला की पोषण सखियां का निधन भी हो गया है। पोषण सखियों को कोई बीमा का सुविधा नहीं मिलने के कारण उनके छोटे छोटे बाल बच्चे का भविष्य भी खराब हो रहा है। जिसको देखने वाला कोई नहीं है। एक तरफ सरकार बच्चे का भविष्य बनाने का गुणगान गा रही है वही दूसरी तरफ सात माह का मानदेय विलंब करके पोषण सखियां को ही सरकार खाए जा रही है। उनके नन्हे मुन्ने बच्चो का भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ज्ञात हो कि जमुआ प्रखंड के पोषण सखी संजू वर्मा का निधन दो दिन पहले पैसा के अभाव में समुचित इलाज नहीं होने के कारण हो गई। जिसे लेकर गावां प्रखंड में पोषण सखी संघ के द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया और स्वर्गीय संजू वर्मा की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से संघ के प्रखंड संरक्षक उपेंद्र स्वर्णकार , सचिव रीना कुमारी, संजू कुमारी बिनाराय कुमारी, गुलशन आरा, लीला कुमारी, अनिता कुमारी, रोशनी कुमारी, निशा भारती, हेमंती कुमारी, गुड़िया कुमारी, आदि कई पोषण सखियां उपस्थित थी।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250