Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

देवरी में डायरिया का प्रकोप, पिता-पुत्री की मौत

1,098
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : देवरी थाना क्षेत्र स्थित बासडीह पंचायत के नावाबांध में डायरिया से पिता पुत्री के मौत हो जाने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय अशोक राम और 23 वर्षीय सुषमा की मौत अचानक तबियत बिगड़ने से हो गई। इस बाबत मृतक अशोक राम के भाई नारायण राम ने बताया कि सुषमा की तबियत गुरुवार को अचानक बिगड़ी उसके बाद उसे उल्टी और दस्त होने लगी उसके बाद अशोक राम,उसकी पत्नी सुनीता देवी और मां गुलबी देवी को भी उल्टी और दस्त होने लगा सभी को निजी स्तर से इलाज उपचार करवाया गया। इसी बीच देर रात करीब एक बजे सुषमा की मौत हो गई।इधर आनन- फानन में बाकी सदस्यों को देर रात ही इलाज के लिए निजी अस्पताल जमुआ ले गया। जहां इलाज के दौरान अशोक राम ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इधर घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय नावा बांध पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और जानकारी लेने के बाद तुरंत इसकी सूचना देवरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुशलकांत कुमार को दी। इस दौरान उन्होंने गांव में कैंप लगाकर डायरिया के रोकथाम की मांग की है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250