![Below feature image Mobile 320X100](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/04/PRADEEP.gif)
गिरिडीह : आगामी 12 अक्टूबर को गिरिडीह के झंडा मैदान में मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार हेमंत सोरेन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसको लेकर सोमवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने संयुक्त रुप से झंडा मैदान का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
![विज्ञापन](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/02/ezgif.com-optimize-1.gif)
विज्ञापन
इस दौरान कार्यक्रम स्थल में साफ-सफाई पेयजल की उपलब्धता, शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस की उपलब्धता के साथ-साथ मुख्य अतिथि व अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं लाभुकों के सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल में सभी तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य संपादित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षु आईएएस, एएसपी गिरिडीह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, डीएसपी 1 सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, नगर थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।