गिरिडीह : रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना पंचबा थाना क्षेत्र से आई है।वोड़ो लखारी कि रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है फिलहाल महिला के आवेदन पर पंचबा थाना पुलिस ने आरोपी ससुर सुखदेव पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि बीते सोमवार की रात ससुर उनके कमरे में आकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और जब उन्होंने मना किया तो गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। महिला ने बताया कि उसके ससुर ने पूर्व में भी उसके साथ इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया था। जिसको लेकर एक मामला पूर्व से न्यायालय में लंबित है।