Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

तिसरी में पदस्थापित CRPF हेड कांस्टेबल की मौत, कैंप में दी गई श्रद्धांजलि

121
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले के तीसरी में पदस्थापित सीआरपीएफ सातवीं वाहिनी के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार का निधन शनिवार की देर रात हो गया। रविवार की सुबह शहर के बस स्टैंड रोड स्थित सीआरपीएफ कैंप में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृतक जवान को सलामी दी गई। वहीं इसके बाद शव को पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित नागलानारायणी गांव भेज दिया गया।

बताया गया कि शनिवार की रात जवान अशोक कुमार की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें तीसरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा था उसके बाद जवान के शव को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया जहां शव का पोस्टमार्टम हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि मृतक अशोक कुमार 1991 में बहाल हुए थे एवं देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवा दे चुके थे। बताया गया कि वो पिछले साढे तीन साल से गिरिडीह में पदस्थापित थे। अपने सेवा के दौरान उन्होंने नक्सलियों से भी लोहा लिया था जिसमें वह घायल हो गए ,थे हालांकि इसके बाद भी वे ठीक होकर पुनः अपनी ड्यूटी में लगे हुए थे।

सीआरपीएफ अधिकारियों ने हेड कांस्टेबल अशोक कुमार के निधन को एक बड़ा नुकसान बताया साथ ही उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता, तिलक राज, उप कमांडेंट नवीन कुमार विश्कर्मा, निरीक्षक महेंद्र कुमार वर्मा समेत अन्य जवान मौजूद थे।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250