जमुआ : थाना क्षेत्र स्थित खरगडीहा – देवघर मुख्य पथ पर शनिवार को विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिसमें एक की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है।
घायलों में धनवार थाना क्षेत्र के सिरसाय निवासी अनिल विश्वकर्मा और हरी ठाकुर है। जिसमें अनिल विश्वकर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर सवार होकर देवघर जा रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से एम्बुलेंस के जरिये घायलों को जमुआ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए घायलों को गिरिडीह रेफर कर दिया।