![Below feature image Mobile 320X100](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/04/PRADEEP.gif)
गावां : प्रखंड स्थित खरसान पंचायत की मुखिया प्रत्याशी मुनियां देवी अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को आमरण अनशन पर बैठ गई। वह पिछले एक सप्ताह से प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने पुनर्मतगणना की मांग को ले धरना पर बैठी है।मुनियां देवी के समर्थन में सुधिर कुमार सिंह, शशिभूषण प्रसाद,सुनीता देवी, शम्भु साव एवम रेशमी देवी भी अनशन पर बैठ गई है।मुनियां देवी ने कहा कि जबतक मांगों पर विचार नहीं किया जाता है अनशन जारी रहेगा।